बंद करना

    विद्यार्थी परिषद

    10 जुलाई 2026 को पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1( रेल डिब्बा कारखाना) हुसैनपुर में सत्र 2026-27 के लिए नव गठित विद्यार्थी परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस विशिष्ट अवसर पर प्राचार्या श्रीमती रोज़ी शर्मा द्वारा सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।
    प्राचार्या जी-उप प्राचार्या महोदया-सदन प्रभारी एवं अन्य शिक्षकों ने परिषद के विविध पदाधिकारियों को बैज और सैसे पहनाकर सम्मानित किया ।